देश की खबरें | 'खिचड़ी घोटाला' मामला : शिवसेना (यूबीटी) नेता को 22 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को शिव सेना (यूबीटी) के पदाधिकारी सूरज चव्हाण को कोविड-19 महामारी ​​के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी के वितरण में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में 22 जनवरी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

मुंबई, 18 जनवरी यहां की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को शिव सेना (यूबीटी) के पदाधिकारी सूरज चव्हाण को कोविड-19 महामारी ​​के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी के वितरण में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में 22 जनवरी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने अदालत से कहा कि "एक वरिष्ठ नेता’’ का करीबी होने के कारण आरोपी महामारी के दौरान लोगों के बीच खिचड़ी की आपूर्ति के लिए एक फर्म की खातिर आदेश हासिल करने में कामयाब रहा।

उद्धव ठाकरे नीत शिव सेना (यूबीटी) की युवा इकाई की कोर कमेटी के सदस्य चव्हाण को एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

धन शोधन का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक प्राथमिकी से उपजा है।

एजेंसी ने पूछताछ के लिए आरोपी को आठ दिन की हिरासत में दिए जाने की मांग की। एजेंसी की रिमांड याचिका का विरोध करते हुए चव्हाण के वकील हर्षद भदभाडे ने कहा कि "राजनीतिक रूप से प्रभावशाली किसी व्यक्ति" को जानना कोई अपराध नहीं है।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी नेता से उनकी निकटता अपराध है?"

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी को 22 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट