खेल की खबरें | खेलो इंडिया युवा खेल : महाराष्ट्र ने नौ स्वर्ण से बढ़त बनायी, हरियाणा दूसरे नंबर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारोत्तोलक काजोल सरगर खेलो इंडिया युवा खेलों की पहली स्वर्ण पदक विजेता बनीं जिससे गत चैम्पियन महाराष्ट्र ने रविवार को यहां पदक तालिका में बढ़त हासिल कर ली।

पंचकुला, पांच जून भारोत्तोलक काजोल सरगर खेलो इंडिया युवा खेलों की पहली स्वर्ण पदक विजेता बनीं जिससे गत चैम्पियन महाराष्ट्र ने रविवार को यहां पदक तालिका में बढ़त हासिल कर ली।

सांगली की 16 साल की काजोल के पिता चाय बेचते हैं। उन्होंने महिलाओं की 40 किग्रा वर्ग स्पर्धा में कुल 113 किग्रा (स्नैच में 50 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 63 किग्रा) वजन उठाया।

काजोल ने पिछले साल युवा राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता था।

महाराष्ट्र ने रविवार को नौ स्वर्ण पदक जीतकर तालिका में पहले स्थान पर है जबकि हरियाणा ने छह स्वर्ण से दूसरे स्थान पर है।

हरियाणा ने हालांकि संख्या में सबसे ज्यादा 23 पदक (पांच स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य) जीते। महाराष्ट्र ने 17 (नौ स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य) पदक जीते।

भारोत्तोलन में दो नये युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बने। महाराष्ट्र ने भारोत्तोलन में दाव पर लगे चार में से तीन स्वर्ण और योगा में तीन स्वर्ण और साइकिलिंग में एक स्वर्ण अपने खाते में डाला।

हरियाणा ने कुश्ती मैट पर अपना दबदबा बरकरार रखते हुए दाव पर लगे सभी पांच स्वर्ण पदक जीते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\