खेल की खबरें | खेलो इंडिया : महाराष्ट्र को तीन स्वर्ण, हरियाणा को पछाड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र ने टेनिस, टेबल टेनिस और तैराकी में स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया युवा खेलों की पदक तालिका में शनिवार को हरियाणा को पछाड़ दिया ।

पंचकूला, 11 जून महाराष्ट्र ने टेनिस, टेबल टेनिस और तैराकी में स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया युवा खेलों की पदक तालिका में शनिवार को हरियाणा को पछाड़ दिया ।

अब स्पर्धा में दो ही दिन बाकी है । महाराष्ट्र के नाम 37 स्वर्ण है जबकि हरियाणा ने 36 स्वर्ण पदक जीते हैं । चार जून को खेलों की शुरूआत के बाद से आज पहली बार हरियाणा एक भी स्वर्ण नहीं जीत सका ।

अभी हालांकि मुक्केबाजी में उसका दबदबा रहने की संभावना है ।

महाराष्ट्र की आकांक्षा नितुरे ने लड़कियों का टेनिस एकल खिताब जीता जिन्होंने कर्नाटक की सुनीता मारूति को 6 . 7, 7 . 6, 6 . 4 से हराया । दिया चितले और स्वस्तिका घोष ने टेबल टेनिस युगल में हरियाणा की सुहाना सैनी और पृथोकी चक्रवर्ती को 14 . 12, 11 . 9, 11 . 6 से मात दी ।

तैराकी में अपेक्षा फर्नांडिस ने लड़कियों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले नये रिकॉर्ड के साथ जीती ।

केरल ने अपने पारंपरिक खेल कलारीपायट्टू में 11 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य जीते और अब वह कर्नाटक और मणिपुर के बाद पांचवें स्थान पर है ।

कर्नाटक ने तैराकी में छह में से चार स्वर्ण पदक जीते । गुजरात के टेनिस खिलाड़ी ध्रुव हिरपारा और साइकिलिस्ट मुस्कान ने पीले तमगे अपने नाम किये ।

लड़कों की व्यक्तिगत रोड रेस में श्रीनगर के आदिल अल्ताफ विजयी रहे जिन्होंने महाराष्ट्र के सिद्धेश पाटिल को हराया ।

लड़कों के फुटबॉल फाइनल में मिजोरम का सामना केरल से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज