देश की खबरें | खट्टर ने कुरुक्षेत्र जिले में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के हर कोने में बुनियादी विकास कार्य सुनिश्चित करने की ओर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।

चंडीगढ़, दो मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के हर कोने में बुनियादी विकास कार्य सुनिश्चित करने की ओर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।

उन्होंने ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के दौरान कुरुक्षेत्र जिले में धुराला गांव के निवासियों से बातचीत करते हुए कहा कि सड़कों तथा कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए समर्पित प्रयास किए गए हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके सामने रखी विकास कार्यों से जुड़ी हर मांग जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

खट्टर ने कहा कि आज लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को किसी भी योजना के लाभ पाने के लिए कतारों में खड़े नहीं होना पड़ता, लाभार्थियों को फायदे ऑनलाइन उपलब्ध हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘परिवार पहचान पत्र’ के जरिए सरकार ने राज्य में सभी परिवारों का डेटाबेस बनाया है।

खट्टर ने पिछले साल रोहतक जिले में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम शुरू किया था और उसके बाद सिरसा, सोनीपत, करनाल, फतेहाबाद, भिवानी तथा पलवल जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\