जरुरी जानकारी | खरीफ धान की बुवाई का रकबा अबतक 11 प्रतिशत बढ़कर 123.68 लाख हेक्टेयर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू खरीफ सत्र में अबतक धान की बुवाई का रकबा 11 प्रतिशत बढ़कर 123.68 लाख हेक्टेयर हो गया है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई चालू खरीफ सत्र में अबतक धान की बुवाई का रकबा 11 प्रतिशत बढ़कर 123.68 लाख हेक्टेयर हो गया है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

खरीफ (ग्रीष्मकालीन) सत्र की मुख्य फसल, धान की बुवाई पिछले साल इसी अवधि में 111.85 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

कृषि विभाग ने 11 जुलाई, 2025 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत होने वाली बुवाई के रकबे के बारे में जानकारी जारी की है।

सोमवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया कि सभी खरीफ फसलों का कुल बुवाई रकबा 11 जुलाई, 2025 तक बढ़कर 597.86 लाख हेक्टेयर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 560.59 लाख हेक्टेयर था।

दलहनों की खेती का रकबा पहले के 53.39 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 67.09 लाख हेक्टेयर हो गया।

‘श्री अन्न’ या मोटे अनाज की बुवाई का रकबा एक साल पहले की समान अवधि के 99.78 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 116.30 लाख हेक्टेयर हो गया।

गैर-खाद्यान्न श्रेणी में, तिलहनों की खेती का रकबा पिछले वर्ष की इसी अवधि के 139.82 लाख हेक्टेयर से घटकर 137.27 लाख हेक्टेयर रह गया।

गन्ने की बुवाई का रकबा अबतक थोड़ा बढ़कर 55.16 लाख हेक्टेयर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 54.88 लाख हेक्टेयर था।

कपास बुवाई का रकबा 95.22 लाख हेक्टेयर से घटकर 92.83 लाख हेक्टेयर रह गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस वर्ष कुल मानसून के सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड