देश की खबरें | खरगे 83 साल के हुए, प्रधानमंत्री और राहुल समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को 83 साल के हो गए और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को 83 साल के हो गए और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

राहुल गांधी ने कहा कि खरगे का नेतृत्व, प्रतिबद्धता और समर्पण ‘‘हम सभी को प्रेरित करता है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने खरगे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व, प्रतिबद्धता और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है।’’

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने खरगे के स्वस्थ रहने की कामना की।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने खरगे को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।

संसद स्थित खरगे के कक्ष में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई सांसद मौजूद थे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी खरगे को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘विभाजनकारी और हमारी एकता को कमज़ोर करने वाली ताकतों’’ के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर भारतीय समुदाय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी खरगे को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने खरगे को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट