देश की खबरें | खरगे, राहुल का आरोप: जद(यू)-भाजपा ने बिहार को देश की “क्राइम कैपिटल” बना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में हत्या की हालिया घटनाओं को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन दोनों दलों के "ठगबंधन" ने प्रदेश को देश की “क्राइम कैपिटल” बना दिया है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में हत्या की हालिया घटनाओं को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन दोनों दलों के "ठगबंधन" ने प्रदेश को देश की “क्राइम कैपिटल” बना दिया है।

हाल ही में पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के साथ ही बिहार के कुछ अन्य जिलों में भी अपराध की कई घटनाएं हुई हैं।

खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "बिहार में अवसरवादी डबल इंजन सरकार ने क़ानून व्यवस्था तबाह कर दी है। पिछले 6 माह में 8 कारोबारियों की हत्या, 5 बार पुलिस की पिटाई हुई है। सोमवार को ही अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों को मारा गया। मासूम बच्चों तक को नहीं बख़्शा।"

उन्होंने आरोप लगाया कि जद (यू) और भाजपा के "ठगबंधन" ने बिहार को देश की “क्राइम कैपिटल” बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

खरगे ने दावा किया, "मोदी सरकार के खुद के आंकड़े बताते हैं कि बिहार में ग़रीबी चरम पर है, सामाजिक और आर्थिक न्याय की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है और ठप्प क़ानून व्यवस्था के चलते, निवेश केवल काग़ज़ों तक सीमित रह गया है। "

उन्होंने कहा, "इस बार बिहार ने तय कर लिया है कि अब वो बीमार नहीं रहेगा। बिहार में बदलाव तय है। 'इंडिया' गठबंधन इस बदलाव को लाकर रहेगा।"

राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर पोस्ट किया, "बना दिया क्राइम कैपिटल, खत्म कर दिया ज्ञान - भाजपा और नीतीश सरकार का बिहार में यही योगदान।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट