देश की खबरें | खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
नयी दिल्ली, 30 सितंबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे।
कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल थे।
तिवारी ने कहा कि खड़गे पार्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल हैं और दलित भी हैं।
दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ही घोषणा की कि वह पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे और खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे।
आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)