देश की खबरें | खरगे और राहुल ने हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

नयी दिल्ली, सात अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में खरगे और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान और कई अन्य नेता मौजूद थे।

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आज बैठक हुई। भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने हरियाणा की 2.5 करोड़ जनता को विश्वासघात के अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी हरियाणा में जनता से जुड़े मुद्दे लगातार उठा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हरियाणा के हर वर्ग- किसान, जवान, युवा, खेत-मज़दूर, महिलाओं, दलित व पिछड़े वर्ग और छोटे व्यापारी, सभी की भलाई के लिए सजग हैं। हरियाणा में सद्भाव और शान्ति क़ायम रहे। सभी समुदाय मिलकर रहें। यह राज्य फ़िर से तरक़्क़ी की ओर अग्रसर हो, हर एक कांग्रेस नेता व आम कार्यकर्त्ता इसके लिए संघर्षशील है।’’

हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि संगठन में योग्यता के आधार पर लोगों को स्थान दिया जाएगा।

बाबरिया ने कहा कि संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नूंह जाएगा, जहां सभी समुदायों से मिलेगा।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज