विदेश की खबरें | कनाडा में मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानियों ने लिखे भारत-विरोधी नारे, भारते ने उठाया यह मुद्दा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा में एक प्रमुख मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी चरमपंथियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारत विरोधी नारे लिखे गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, 15 फरवरी कनाडा में एक प्रमुख मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी चरमपंथियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारत विरोधी नारे लिखे गए।

यहां भारतीय मिशन ने इस घटना की निंदा करते हुए कनाडाई अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की अपील की।

घटना 13 फरवरी को मिसिसॉगा के एक राम मंदिर में हुई। हालांकि, घटना के समय का पता नहीं चला है।

टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को ट्वीट किया, “हम मिसिसॉगा में राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

मंदिर के ‘फेसबुक पेज’ पर लिखा गया है, “ओंटारियो के मिसिसॉगा में श्री राम मंदिर की दीवारें रात में (13 फरवरी को) गंदी कर दी गयीं। हम इस घटना से बहुत परेशान हैं और हम इस मामले पर उचित कानून प्रवर्तन प्राधिकरण के साथ काम कर रहे हैं।”

मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे और भारत विरोधी नारे लिखे गये हैं।

यह पहली बार नहीं है कि कनाडा में मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे गये हैं।

जनवरी में, कनाडा में एक मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे हुए मिले थे, जिससे भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया था।

पिछले वर्ष सितंबर में, टोरंटो में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर ‘‘कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों’ द्वारा नारे लिख गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी