खेल की खबरें | खलील को चार विकेट, भारत ए को पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड लॉयन्स पर 21 रन की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद (70 रन पर चार विकेट) के चार विकेट से भारत ए ने रविवार को यहां दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक इंग्लैंड लॉयन्स को 327 रन पर समेटकर पहली पारी के आधार पर 21 रन की बढ़त बनाई।

नॉर्थम्पटन (इंग्लैंड), आठ जून बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद (70 रन पर चार विकेट) के चार विकेट से भारत ए ने रविवार को यहां दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक इंग्लैंड लॉयन्स को 327 रन पर समेटकर पहली पारी के आधार पर 21 रन की बढ़त बनाई।

इंग्लैंड की टीम ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 192 रन से की और सुबह के सत्र में एक समय सिर्फ 10 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए।

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (56 रन पर दो विकेट) और तुषार देशपांडे (62 रन पर दो विकेट) ने खलील का अच्छा साथ निभाते हुए दो-दो विकेट चटकाए। भारत ए ने पहली पारी में 348 रन बनाए थे।

सुबह के सत्र में जोर्डन कॉक्स (45) और कप्तान जेम्स रेव (10) ने मेजबान टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। कॉक्स ने शारदुल ठाकुर पर चौका जड़ा लेकिन खलील ने दिन के पांचवें और पारी के 51वें ओवर में उन्हें विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराके अर्धशतक से वंचित किया।

खलील ने 55वें ओवर में कप्तान रेव को करुण नायर के हाथों कैच कराया और फिर अगली गेंद पर यॉर्कर पर जॉर्ज हिल (00) को बोल्ड किया।

खलील ने अगले ओवर में क्रिस वोक्स (05) को विकेट के पीछे कैच कराके इंग्लैंड लॉयन्स के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी।

फरहान अहमद (24) और मैक्स होल्डन (07) ने सतर्क होकर बल्लेबाजी की और विकेटों के पतन पर विराम लगाया।

देशपांडे ने इसके बाद गेंदबाजी में वापसी की और होल्डन उनकी तेजी से अंदर आती गेंद को विकेटों पर खेल गए।

फरहान और जोश टंग (नाबाद 36) ने हालांकि इसके बाद लंच तक टीम को और झटके नहीं लगने दिए।

लंच के बाद नितीश कुमार रेड्डी ने फरहान को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। फरहान ने 87 गेंद का सामना करते हुए दो चौके मारे।

टंग और अपना दूसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे 19 साल के एडी जैक (16) ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। दोनों ने 10वें विकेट के लिए 48 रन की बहुमूल्य साझेदारी की।

कंबोज ने जैक को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। टंग ने 61 गेंद की अपनी नाबाद पारी में तीन चौके मारे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड