विदेश की खबरें | बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के लिए जिम्मेदार मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की हाल की घटनाओं में एक अहम संदिग्ध माने जा रहे 35 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया में आयी रिपोर्टों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी।

ढाका, 22 अक्टूबर बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की हाल की घटनाओं में एक अहम संदिग्ध माने जा रहे 35 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया में आयी रिपोर्टों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी।

‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ की खबर के मुताबिक, इकबाल हुसैन को बृहस्पतिवार रात को कॉक्स बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर कोमिल्ला में एक दुर्गा पूजा स्थल पर कुरान की प्रति कथित तौर पर रखने का संदेह है।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सवों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा वाली पोस्ट के बाद गत बुधवार से मंदिरों पर हमलों की घटनाएं देखी जा रही हैं। रविवार देर रात को एक भीड़ ने 66 मकान क्षतिग्रस्त कर दिए और कम से कम 20 मकानों को फूंक दिया।

कॉक्स बाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रफीकुल इस्लाम ने बताया कि इकबाल को बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे कॉक्स बाजार समुद्र तट से गिरफ्तार किया गया। गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने 13 अक्टूबर को शहर के नानुआ दिघिर पार में पूजा स्थल पर ‘कुरान की प्रति रखने’ वाले व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर ली है।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, पुलिस ने गिरफ्तारी के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी है। हुसैन के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और किसी ने इसका फायदा उठाकर उससे कुरान रखवाई होगी।

खबर में बताया गया कि देशभर में फैली साम्प्रदायिक हिंसा में सात लोगों की मौत हो गयी और हिंदू समुदाय के कई मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट