देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह के ‘मुख्य संचालक’ को यूएई से भारत लाया गया: सीबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह के एक प्रमुख सरगना को मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात से लाया गया। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह के एक प्रमुख सरगना को मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात से लाया गया। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और इंटरपोल के साथ मिलकर एक अभियान चलाया था।

अधिकारियों ने बताया कि मुनियाद अली खान इस मामले में तीसरा भगोड़ा है, जिसे सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खान संयुक्त अरब अमीरात से जयपुर हवाई अड्डे पर उतरा और एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई प्रवक्ता ने यहां बताया कि एनआईए द्वारा जांच किये गए मामले में आरोप लगाया गया था कि खान ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सऊदी अरब के रियाद से भारत में सोने की अवैध तस्करी की साजिश रची थी।

मामले के दो सह-आरोपियों शौकत अली और मोहब्बत अली को सीबीआई के वैश्विक अभियान केंद्र द्वारा इंटरपोल एनसीबी-रियाद और एनआईए के साथ समन्वित एक अभियान में क्रमशः तीन अप्रैल, 2024 और 17 अगस्त, 2023 को सऊदी अरब से लाया गया था।

आरोप है कि खान ने सह-आरोपियों के साथ मिलकर रियाद से जयपुर में तस्करी के लिए सोने की छड़ें उपलब्ध कराई थीं।

एनआईए ने 17 अगस्त, 2023 को एक बयान में कहा कि ‘‘देश की आर्थिक सुरक्षा और मौद्रिक स्थिरता को पटरी से उतारने की आपराधिक साजिश" के तहत 2020 में सऊदी अरब से जयपुर हवाई अड्डे पर देश में तस्करी करके लायी गई 18.56 किलोग्राम वजनी सोने की छड़ें जब्त की गईं, जिनकी बाजार में कीमत 9 करोड़ रुपये है।’’

बयान में कहा गया था कि भारत में तस्करी के लिए छड़ों को इमरजेंसी लाइट की बैटरी के अंदर छिपाया गया था।

प्रवक्ता ने कहा, "वह (खान) सऊदी अरब के रियाद से जयपुर, भारत में अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी में शामिल है। इस व्यक्ति के खिलाफ एनआईए ने 22 मार्च, 2021 को एनआईए की विशेष अदालत, जयपुर के समक्ष आरोप पत्र दायर किया था। वह गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत अपराधों के लिए आपराधिक साजिश के लिए वांछित था।"

एनआईए के अनुरोध पर सीबीआई ने 13 सितंबर, 2021 को इंटरपोल से खान के खिलाफ एक रेड नोटिस जारी कराया, जिसे वांछित अपराधी का पता लगाने के लिए वैश्विक स्तर पर सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को प्रसारित किया गया था।

रेड नोटिस के परिणामस्वरूप खान का पता यूएई में लगाया गया।

उन्होंने कहा, "भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई इंटरपोल चैनल पर सहयोग के लिए भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ निकटता से समन्वय करती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट