केरल में युवक ने महिला मित्र की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

केरल के एर्णाकुलम जिले में मंगलवार को कॉलेज के एक छात्र ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी और फिर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Murder (Photo Credit: Twitter)

कोच्चि,05 सितंबर: केरल के एर्णाकुलम जिले में मंगलवार को कॉलेज के एक छात्र ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी और फिर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना आज सुबह पेरुंबवूर के पास कुरुप्पामपडी गांव में हुई। बासिल (21) ने नर्सिंग की छात्रा अलका (20) के घर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना के तुरंत बाद, वह अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया.

जिले के पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला के सिर पर गहरी चोट लगी है और उसका इलाज चल रहा है. अलका स्कूल के दिनों से ही बासिल को जानती है. पुलिस को संदेह है कि यह अपराध एकतरफा प्यार से जुड़ा है और कहा कि हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है.पुलिस ने कहा, ‘‘ हमने उस व्यक्ति के परिवार को घटना के बारे में सूचित किया। उन्होंने उसे (पीड़िता को) घर पर फंदे से लटका हुआ पाया.’’आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट