देश की खबरें | केरल: कन्नूर में एक स्कूल के तीन छात्रों को जूनियर की रैगिंग लेने पर गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के एक सरकारी सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के तीन छात्रों को रैगिंग के तहत एक जूनियर छात्र पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कन्नूर (केरल), 15 फरवरी केरल के एक सरकारी सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के तीन छात्रों को रैगिंग के तहत एक जूनियर छात्र पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पांच छात्रों ने 12 फरवरी को वरिष्ठ छात्रों का सम्मान न करने और उनके ‘आदेशों’ का पालन न करने पर एक जूनियर छात्र पर कथित रूप से हमला किया था।

कोलावल्लूर पुलिस ने बताया कि पांच छात्रों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है और इनमें से तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस केरल रैगिंग निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

स्कूल में हुई इस घटना में 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय एक छात्र के हाथ में ‘फ्रैक्चर’ हो गया और उसका इलाज किया जा रहा है।

स्कूल प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू किए जाने के बाद आरोपियों को निलंबित कर दिया गया।

यह मामला कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में एक जूनियर छात्र की रैगिंग करने के आरोप में पांच छात्रों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद प्रकाश में आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट