देश की खबरें | केरल: 14 जनवरी को सबरीमला पहुंचेंगे ‘तिरुवभरण’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के अयप्पा मंदिर में चढ़ाए जाने वाले ‘तिरुवभरण’ (पवित्र आभूषण) मकर संक्रम यानी 12 जनवरी को पंडालम शाही महल परिसर से ले जाए जाएंगे और पारंपरिक मार्ग से होते हुए इन्हें 14 जनवरी को ‘मकरविलक्कु’ के मौके पर सबरीमला सन्निधानम पहुंचाया जाएगा।

सबरीमला, नौ जनवरी केरल के अयप्पा मंदिर में चढ़ाए जाने वाले ‘तिरुवभरण’ (पवित्र आभूषण) मकर संक्रम यानी 12 जनवरी को पंडालम शाही महल परिसर से ले जाए जाएंगे और पारंपरिक मार्ग से होते हुए इन्हें 14 जनवरी को ‘मकरविलक्कु’ के मौके पर सबरीमला सन्निधानम पहुंचाया जाएगा।

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष पीएस प्रशांत ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि भगवान अयप्पा की मूर्ति पर चढ़ाए जाने वाले आभूषणों को देवस्वोम और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा औपचारिक रूप से प्राप्त किया जाएगा और सन्निधानम ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शाम को देवस्वोम मंत्री, टीडीबी अध्यक्ष और सदस्य ध्वजस्तंभ के नीचे धार्मिक यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि मंदिर के ‘तंत्री’ और ‘मेलसंथि’, ‘तिरुवभरण’ प्राप्त करेंगे और इन्हें भगवान को अर्पित करेंगे तथा ‘महा दीपाराधना’ करेंगे। इसके बाद पोन्नम्बलमेडु में ‘मकरविलक्कु’ जलाया जाएगा। उसी समय, आकाश में ‘मकर ज्योति’ तारा दिखाई देगा, जो हजारों भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

उन्होंने बताया कि ‘मकरविलक्कु’ के बाद 15 से 18 जनवरी तक मंदिर में ‘नेय्याभिषेकम’ किया जाएगा और भक्त ‘तिरुवभरण’ से सुसज्जित भगवान की पूजा कर सकेंगे।

सबरीमला मंदिर 20 जनवरी को बंद रहेगा।

केवल ‘तिरुवभरण’ यात्रा के साथ आने वाले पंडालम राजपरिवार के प्रतिनिधि को 20 जनवरी को दर्शन करने का अधिकार होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू