देश की खबरें | केरल: वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए इडुक्की के गांवों में लगाई जाएगी सौर बाड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के इडुक्की जिले में जंगल से सटे कुछ गांवों को वन्यजीवों से सुरक्षा प्रदान करने लिए सौर बाड़ लगाने का फैसला लिया गया।

इडुक्की (केरल), एक फरवरी केरल के इडुक्की जिले में जंगल से सटे कुछ गांवों को वन्यजीवों से सुरक्षा प्रदान करने लिए सौर बाड़ लगाने का फैसला लिया गया।

जंगली जानवरों, विशेष रूप से हाथियों के झुंड के बढ़ते खतरे को देखते हुए, राज्य वन्यजीव विभाग ने यहां के गांवों के आसपास 21 किलोमीटर तक सौर बाड़ लगाने का फैसला लिया है।

वन एवं जल संसाधन मंत्रियों की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

वन मंत्री ए.के. ससींद्रन ने बताया कि जाने-माने पशु चिकित्सक अरुण जकारिया के नेतृत्व में एक विशेष दल, यहां घूमने वाले आक्रामक हाथियों की समस्या से निपटने के लिए अगले दो दिनों में यहां पहुंचेगा।

मंत्री ने कहा कि निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए इलाके में हाई-मास्ट लाइट और कैमरे लगाए जाएंगे।

बैठक में वन्यजीवों के खतरे से निपटने के लिए मौजूदा दल के साथ-साथ अतिरिक्त ‘रैपिड रिस्पॉन्स टीम’ (आरआरटी) बनाने का भी निर्णय लिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वन्यजीव हमले के पीड़ितों को दिए जाने वाले मुआवजे में भी दो प्रतिशत की वृद्धि करने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\