देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 12,818 मामले सामने आए, 122 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 12,818 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,18,015 हो गई। साथ ही जांच संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है और 12 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गई है।

तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 12,818 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,18,015 हो गई। साथ ही जांच संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है और 12 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गई है।

कई हफ्तों तक नीचे रहने के बाद 19 जुलाई को जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 11 फीसदी के पार हो गई थी। इसके बाद से इसमें इजाफा हो रहा है और अब यह 12.38 प्रतिशत है।

राज्य में इस बीमारी से 122 और मौतें होने के साथ वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,739 हो गई।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 13,454 और लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिससे राज्य में अब तक कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30,72,895 हो गई है और राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,28,881 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 1,03,543 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 2,58,22,215 हो गई है।

राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,09,323 लोग निगरानी में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड