देश की खबरें | केरल: पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोल्लम जिले के वेलिचिक्कला में 35-वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोल्लम, 28 अक्टूबर केरल के कोल्लम जिले के वेलिचिक्कला में 35-वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुत्तकावाऊ के चथानाझिकाथु वीडू के रहने वाले नवास के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई।

सूत्रों के अनुसार, शाम के समय एक गिरोह ने नवास के भाई नबील और उसके दोस्त अनस पर हमला कर दिया, जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि नवास ने हमलावरों का विरोध किया, इसके परिणामस्वरूप तीखी झड़प हुई और बाद में यह हिंसक हो गई।

पुलिस के मुताबिक, झगड़े के दौरान हमलावरों में से एक ने चाकू निकाला और नवास पर वार कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “कन्नानेलूर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।”

उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि हमलावरों का आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे घटनाक्रम का पता चलता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट