देश की खबरें | केरल: पलक्कड़ में स्थानीय सांस्कृतिक उत्सव में हमास नेताओं की तस्वीरों ने खड़ा किया विवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पलक्कड़ जिले में एक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव के दौरान हमास नेताओं की तस्वीरें प्रदर्शित करने वाले जुलूस की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई।

पलक्कड़, 17 फरवरी केरल के पलक्कड़ जिले में एक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव के दौरान हमास नेताओं की तस्वीरें प्रदर्शित करने वाले जुलूस की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई।

पलक्कड़ के त्रिथला में रविवार शाम को आयोजित ‘त्रिथला उत्सव’ में युवाओं के एक समूह ने हाथियों पर ये बैनर पकड़े हुए थे।

इन तस्वीरों के प्रदर्शन से सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई, कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम एक धार्मिक उत्सव से जुड़ा हुआ है और कई लोगों ने आयोजकों से ऐसे बैनर लगाने की अनुमति देने पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक वीटी बलराम की भागीदारी ने इस बहस को और हवा दे दी है।

हालांकि, आयोजन समिति का हिस्सा रहे और नाम न बताने की शर्त पर एक व्यक्ति ने युवाओं के एक वर्ग पर जुलूस को लेकर सांप्रदायिक मुद्दा खड़ा करने का आरोप लगाया, जिसका किसी भी तरह से धार्मिक उत्सव से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस नेता बलराम ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में मीडिया के एक वर्ग की आलोचना की, जो त्रिथला उत्सव से जुड़े विवाद का कथित तौर पर इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय और केरल को निशाना बनाने के लिए कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जो लोग संघ परिवार से जुड़े नहीं हैं, वे सभी भारतीय फलस्तीनी लोगों और उनकी स्वतंत्रता की आकांक्षाओं का समर्थन करते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमास नेताओं का महिमामंडन किया जाना चाहिए या नहीं, यह एक अलग मुद्दा है।

उन्होंने संघ परिवार की इस मामले को मुस्लिम विरोधी घृणा अभियान के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करने के लिए निंदा की।

बलराम ने लिखा, “त्रिथला ऐसे विभाजनकारी प्रयासों के खिलाफ एकजुट रहेगा।”

वहीं पुलिस ने बताया कि यह घटना त्रिथला थानाक्षेत्र में हुई।

पुलिस के मुताबिक, अब तक कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\