देश की खबरें | केरल : कार विस्फोट में एक व्यक्ति की जलकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के अलप्पुझा के समीपवर्ती मवेलिक्कारा में सोमवार को एक कार में अचानक विस्फोट हो जाने से 35-वर्षीय एक कार सवार की जलकर मौत हो गई। घटना उस वक्त की है, जब व्यक्ति ने रविवार मध्यरात्रि को अपने घर के परिसर में प्रवेश किया था, तभी कार में अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अलप्पुझा, सात अगस्त केरल के अलप्पुझा के समीपवर्ती मवेलिक्कारा में सोमवार को एक कार में अचानक विस्फोट हो जाने से 35-वर्षीय एक कार सवार की जलकर मौत हो गई। घटना उस वक्त की है, जब व्यक्ति ने रविवार मध्यरात्रि को अपने घर के परिसर में प्रवेश किया था, तभी कार में अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जब कार में विस्फोट हुआ तो मवेलिक्कारा निवासी कृष्ण प्रकाश कार से बाहर नहीं निकल पाए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की रात को 12 बजकर करीब 30 मिनट पर हुई और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया, "हमें मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही वह अपने घर के गेट से अंदर दाखिल हुए, वाहन में अचानक विस्फोट हो गया और वह कार से बाहर नहीं निकल पाए।’’

उन्होंने बताया कि अविवाहित कृष्ण प्रकाश अपने भाई के साथ रहते थे और मवेलिक्कारा शहर में कंप्यूटर की एक दुकान चलाते थे।

कार की जांच करने के बाद अधिकारियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक ने जलते हुए वाहन से बाहर निकलने का प्रयास किया था।

राज्य के मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों ने कार की जांच की और शॉर्ट सर्किट से कार में विस्फोट की वजह को दरकिनार कर दिया। इसके अलावा कार के इंजन से भी आग नहीं लगने की बात कही गई है। अधिकारियों के मुताबिक, गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह से जल चुका है।

उन्होंने बताया कि फ्यूज में भी किसी प्रकार की कोई शिकायत सामने नहीं आई है, जो गाड़ी के आगे वाले हिस्सा में था और न ही गाड़ी की बैटरी प्रभावित हुई है।

पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\