देश की खबरें | केरल : नौसेना, तटरक्षक बल ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अगत्ती से कोच्चि पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने खराब मौसम के बीच बृहस्पतिवार को दो शिशुओं समेत गंभीर रूप से बीमार चार मरीजों को संयुक्त अभियान के तहत लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से उपचार के लिए निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एक सैन्य विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

कोच्चि, 28 जून भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने खराब मौसम के बीच बृहस्पतिवार को दो शिशुओं समेत गंभीर रूप से बीमार चार मरीजों को संयुक्त अभियान के तहत लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से उपचार के लिए निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एक सैन्य विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में बताया गया कि, लक्षद्वीप प्रशासन के आग्रह पर दो शिशुओं और दो वयस्क मरीजों को वहां से निकाला गया।

इसमें कहा गया कि अभियान दक्षिणी नौसेना कमान और तटरक्षक जिला मुख्यालय-4 की ओर से क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण खराब मौसम के बीच चलाया गया।

अगत्ती में बृहस्पतिवार की दोपहर को नौसेना के डोर्नियर विमान और तटरक्षक बल को क्रमश: आईएनएस गरुड़ और सीजी एयर एन्क्लेव से भेजा गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अगत्ती में विमान के उतरने के बाद मरीजों को सुरक्षित रूप से विमान में लाया गया और शाम करीब सात बजे उन्हें कोच्चि पहुंचाया गया। इसके बाद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘चिकित्सा उपचार के लिए किया गया यह कार्य एक बार फिर भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की किसी भी समय और कहीं भी संकट की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया और मानवीय सहायता के प्रति प्रतिबद्धता और तत्परता को प्रमाणित करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

TCS Nashik Case: टीसीएस नासिक धर्मांतरण और उत्पीड़न मामला, आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश और पूर्व IPS अधिकारी की समिति गठित

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

Bird Flu Alert in Karnataka: बेंगलुरु में बर्ड फ्लू का अलर्ट, H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें प्रमुख लक्षण और बचाव के उपाय