देश की खबरें | केरल: मलप्पुरम में पुलिस पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति गिर पड़ा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पुलिस हिरासत में कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 36 वर्षीय व्यक्ति पुलिस पूछताछ के दौरान गिर पड़ा और बाद में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मलप्पुरम, 12 मार्च केरल में पुलिस हिरासत में कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 36 वर्षीय व्यक्ति पुलिस पूछताछ के दौरान गिर पड़ा और बाद में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

इस घटना के समय थाने में मौजूद होने का दावा करने वाले कुछ स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित की पिटाई की, लेकिन पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को मधुमेह और हृदय रोग था और उसे शराब पीने की लत भी थी ।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात यहां पांडिक्कड़ पुलिस थाने में हुई। पांडिक्कड़ पुलिस थाने के अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि घटना के संबंध में दो सिविल पुलिस अधिकारियों (सीपीओ) को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला भी दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कई टीवी चैनल पर प्रसारित दृश्य के अनुसार, इस घटना के कारण आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने कहा कि दो सीपीओ के निलंबन के बाद विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\