देश की खबरें | केरल: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर व्यक्ति ने किया महिला पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के अलप्पुझा में कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर शुक्रवार को चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अलप्पुझा, 20 अप्रैल केरल के अलप्पुझा में कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर शुक्रवार को चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, खाड़ी देश में नर्स के रूप में काम करने वाली महिला छुट्टी पर आई हुई थी। आरोपी रात में चाकू लेकर उसके घर पहुंचा और उस पर तथा उसे बचाने की कोशिश करने वाले परिवार के अन्य लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस हमले में पांच लोग घायल हो गए जिनमें महिला के पिता की स्थिति गंभीर है।

महिला की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन उसके पति की मृत्यु हो गई थी।

इसके बाद उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई, जिसने बाद में उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

पुलिस ने बताया कि महिला ने हालांकि प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\