देश की खबरें | केरल भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 43 हुई; ओडिशा में बारिश की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के इडुक्की जिले में रविवार को 17 और शवों को मलबे से निकाला गया जिससे भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। वहीं बिहार में बाढ़ से 87 हजार और लोग प्रभावित हुए हैं और राज्य में बाढ़ प्रभावित कुल लोगों की संख्या करीब 74 लाख हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अगस्त केरल के इडुक्की जिले में रविवार को 17 और शवों को मलबे से निकाला गया जिससे भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। वहीं बिहार में बाढ़ से 87 हजार और लोग प्रभावित हुए हैं और राज्य में बाढ़ प्रभावित कुल लोगों की संख्या करीब 74 लाख हो गई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई हिस्से में और अगले पांच दिनों में ओडिशा में भारी बारिश होगी। दिल्ली में आज हल्की बारिश हुई वहीं पंजाब और हरियाणा के कई हिस्से में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आई।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2,939 नए मरीज पाए गए, 54 की मौत: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, कर्नाटक और केरल के तटीय हिस्सों में सोमवार को बारिश होगी।

विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तेलंगाना और उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

केरल के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई और छह जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। आईएमडी ने कसारगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम और अलपुझा जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने कहा कि मंगलवार से बारिश में कमी आने की संभावना है।

इडुक्की में राजमाला के पास भूस्खलन में चाय बगान कर्मियों के मकान बह जाने के तीन दिन बाद भी विभिन्न एजेंसियों बचाव अभियान में शामिल हैं और रविवार को 17 शव बरामद किए गए।

भारी बारिश, भूस्खलन और विभिन्न बांधों के खोले जाने से मध्य केरल की नदियों में जल स्तर बढ़ गया है जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

कोट्टयम जिले के मनारकाड इलाके में बाढ़ के पानी में एक टैक्सी चालक रविवार की सुबह बह गया। बाद में उसका शव बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कसारगोड, कन्नूर, कोझिकोड और अलपुझा जिलों से शनिवार को डूबने की चार घटनाएं सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। पश्चिम घाट के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मुंबई और पश्चिमी तट के अन्य स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर करीब 74 लाख हो गई है जबकि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। यह जानकारी राज्य सरकार के बुलेटिन में दी गई। इसने बताया कि 16 जिलों के 125 प्रखंडों के 1232 पंचायत क्षेत्रों में बाढ़ का असर है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से अभी तक 5.08 लाख लोगों को बचाया गया है।

भुवनेश्वर में मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के अधिकतर स्थानों पर कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में आज हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआई हवाई अड्डा, द्वारका, सफदरजंग और बहादुरगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने कहा कि बारिश से तापमान 35 डिग्री तक आ गया।

दिल्ली में बुधवार तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश के बाद अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।

दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड