देश की खबरें | केरल भूस्खलन: मृतक संख्या 201 हुई, 264 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 201 पर पहुंच गई है जबकि 264 लोग घायल हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वायनाड (केरल), दो अगस्त केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 201 पर पहुंच गई है जबकि 264 लोग घायल हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 82 महिलाओं और 28 बच्चों सहित 201 शव बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न शवों के 130 अंग भी बरामद किए गए हैं।

विभाग ने कहा कि 116 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

विभाग ने बताया कि इस आपदा में 264 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 176 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, दो को अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया तथा 86 का जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोशल मीडिया पर कहा कि भूस्खलन में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के इलाज के लिए वायनाड के सरकारी अस्पतालों में आईसीयू तैयार किए गए हैं।

इससे पहले दिन में, वायनाड की जिलाधिकारी मेघाश्री डी.आर. ने बताया कि शवों की शिनाख्त आनुवंशिक परीक्षण के जरिए की जा रही है।

केरल के एडीजीपी एम.आर. अजित कुमार ने सुबह कहा था कि लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, वायनाड में 9,328 लोग 91 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट