देश की खबरें | केरल: आईओसी का उप महाप्रबंधक दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेल निगम (आईओसी) के एक उप महाप्रबंधक को यहां एक गैस एजेंसी के मालिक से कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 16 मार्च भारतीय तेल निगम (आईओसी) के एक उप महाप्रबंधक को यहां एक गैस एजेंसी के मालिक से कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सतर्कता विभाग की विशेष जांच इकाई-1 के अधिकारियों ने आईओसी के एर्नाकुलम स्थित कार्यालय के डीजीएम एलेक्स मैथ्यू को शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कुरावणकोणम में शिकायतकर्ता के घर से रंगे हाथों पकड़ लिया।

सतर्कता विभाग ने बताया कि मैथ्यू ने शिकायतकर्ता की पत्नी की आईओसी लाइसेंस प्राप्त गैस एजेंसी से ग्राहकों को अन्य एजेंसी में स्थानांतरित करने से रोकने के लिए उससे कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की थी।

उसने बताया कि जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो अधिकारी ने 1,200 कनेक्शन विभिन्न अन्य एजेंसी को कथित तौर पर स्थानांतरित कर दिए।

विभाग ने बताया कि बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता को चेतावनी दी कि अगर शनिवार को उसके तिरुवनंतपुरम आने पर उसे रिश्वत का भुगतान नहीं किया गया तो और अधिक ग्राहकों के कनेक्शन स्थानांतरित किए जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि इसके बाद गैस एजेंसी के मालिक ने सतर्कता विभाग को इस बारे में सूचित किया और विभाग ने जाल बिछाकर मैथ्यू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

बयान में कहा गया है कि आरोपी को सतर्कता अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट