देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 5,051 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में ब्रिटेन से लौटे चार और यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वहीं, राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,051 नए मामले सामने आए और बीमारी से 25 और मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, सात जनवरी केरल में ब्रिटेन से लौटे चार और यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वहीं, राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,051 नए मामले सामने आए और बीमारी से 25 और मरीजों की मौत हो गई।

इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,95,933 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,234 हो गई।

इसके साथ ही राज्य में अब तक ब्रिटेन से आए कुल 47 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि 5,683 लोग आज संक्रमण से उबर गए, जिससे राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,28,060 हो गई। राज्य में फिलहाल 64,445 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटों में 60,613 नमूनों की जांच की गई।

शैलजा ने कहा, ‘‘ब्रिटेन से राज्य आने वाले चार और व्यक्तियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है और वर्तमान में, उस देश से आए 47 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनके नमूने एनआईवी को भेजे गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी