देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 353 नए मामले आए, कश्मीर में नौ और संक्रमित मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 353 नए मामले आए जबकि 75 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65,35,401 हो गई है जिनमें से 68,339 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम/श्रीनगर, आठ अप्रैल केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 353 नए मामले आए जबकि 75 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65,35,401 हो गई है जिनमें से 68,339 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में गत 24 घंटे के दैरान कोविड-19 के नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,53,854 हो गई है।

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 75 मौतों में तीन लोगों की मौत गत कुछ दिनों में हुई है लेकिन दस्तावेजों में देरी होने की वजह से कोविड-19 संबंधी मौतों में उन्हें शामिल नहीं किया गया था जबकि 72 मौतों को केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देश और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद की गई अपील के बाद कोविड-19 से हुई मौतों की सूची में शामिल किया गया।

केरल में इस समय 2,351 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि गत 24 घंटों के दौरान 16,614 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

इस बीच, शुक्रवार को 325 मरीजों से महामारी को मात दी।

जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सभी नौ नए मामले कश्मीर संभाग में आए हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर जिले में आठ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि अनंतनाग जिले में एक नया मामला आया।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलों में से 18 में कोई नया मामला नहीं आया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 134 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4,48,970 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान किसी भी मरीज की संक्रमण से मौत नहीं हुई और महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 4,750 पर स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\