देश की खबरें | केरल : जीएसटी विभाग ने त्रिशूर में अभियान के दौरान 120 किलोग्राम सोना जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोने के व्यापार के लिए मशहूर त्रिशूर में केरल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के अधिकारियों ने सोने के आभूषण की निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर 120 किलोग्राम सोना जब्त किया जिसके बारे में कोई हिसाब नहीं था।

त्रिशूर (केरल), 24 अक्टूबर सोने के व्यापार के लिए मशहूर त्रिशूर में केरल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के अधिकारियों ने सोने के आभूषण की निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर 120 किलोग्राम सोना जब्त किया जिसके बारे में कोई हिसाब नहीं था।

इस अभियान को ‘टोरे डेल ओरो’ नाम दिया गया है जिसे राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा अभियान माना जाता है।

बुधवार शाम शुरू हुआ यह अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और इस दौरान 700 से अधिक अधिकारियों ने पूरे मध्य केरल जिले में विनिर्माण इकाइयों और जौहरियों के घरों सहित लगभग 78 स्थानों पर छापेमारी की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने सोने को जब्त करने के अलावा बिलिंग और कराधान प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण अनियमितताएं पाईं।

जीएसटी के विशेष आयुक्त अब्राहम रेन एस के नेतृत्व में यह व्यापक छापेमारी की गई।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर के अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बहाने त्रिशूर बुलाया गया और ‘‘स्टडी टूर’’ लिखे बैनरों के साथ बसों में विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया। राज्य जीएसटी इंटेलिजेंस कमिश्नर दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान ‘टोरे डेल ओरो’ जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र के प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों के लिए आवेदन 17 फरवरी से, ‘1 KM दूरी’ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड अनिवार्य

\