देश की खबरें | केरल के राज्यपाल अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रहे : मुख्यमंत्री विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार और राज्यपाल के बीच जारी जुबानी जंग बृहस्पतिवार को उस समय और तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने आरोप लगाया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

कोच्चि, सात दिसंबर केरल सरकार और राज्यपाल के बीच जारी जुबानी जंग बृहस्पतिवार को उस समय और तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने आरोप लगाया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

विजयन ने एक दिन पहले खान द्वारा दिए गए कुछ बयानों के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि अगर राज्यपाल ‘‘संघ परिवार का अनुसरण करने वाले’’ हैं तो उन्हें इस बात से कोई समस्या नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन, राज्यपाल को राज्यपाल के रूप में कार्य करना होगा। वह वर्तमान में राज्यपाल के कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।’’

राज्यपाल ने बुधवार को कहा था कि वह राज्य सरकार की सलाह के लिए तैयार हैं, ‘‘लेकिन इसके दबाव में नहीं आएंगे।’’

खान ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के संदर्भ में यह बात कही थी।

राज्यपाल ने यह भी कहा था कि अगर राज्य सरकार किसी विधेयक या अध्यादेश के संबंध में तत्काल कार्रवाई चाहती है तो उसे राजभवन आना चाहिए और उन्हें (खान) स्पष्टीकरण देना चाहिए।

उन्होंने विजयन से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि माकपा के सदस्य और समर्थक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहने से बचें और ‘‘अलगाववाद और क्षेत्रवाद की आग न भड़काएं।’’

खान ने सरकार द्वारा उनकी मंजूरी के लिए भेजे गए दो अध्यादेशों पर हस्ताक्षर नहीं करने के बारे में मीडिया रिपोर्ट के जवाब में ये टिप्पणियां कीं।

अध्यादेश के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राज्यपाल को उनसे कुछ कहना है तो उन्हें मीडिया के माध्यम से नहीं बल्कि सीधे बात करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर