देश की खबरें | केरल: राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां केरल विश्वविद्यालय में हाल ही में आयोजित सीनेट की बैठक की अध्यक्षता को लेकर राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदू पर रविवार को हमला बोलना जारी रखा और आरोप लगाया कि उनकी उपस्थिति “अवैध” और “नियमों के खिलाफ” थी।

तिरुवनंतपुरम, 18 फरवरी केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां केरल विश्वविद्यालय में हाल ही में आयोजित सीनेट की बैठक की अध्यक्षता को लेकर राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदू पर रविवार को हमला बोलना जारी रखा और आरोप लगाया कि उनकी उपस्थिति “अवैध” और “नियमों के खिलाफ” थी।

नाराज दिख रहे खान ने कहा कि विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति या उनके द्वारा अधिकृत कोई व्यक्ति कर सकता है।

सीनेट की बैठक की अध्यक्षता बिंदू के करने से जुड़े सवाल पर राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा कि किसी अन्य व्यक्ति को अध्यक्षता करने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि शिक्षा मंत्री होने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति ने सीनेट हॉल में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश की...यह कानून का उल्लंघन है।”

जब मीडिया ने इस संबंध में मंत्री के बयानों की ओर ध्यान दिलाया तो खान ने कहा, ‘‘मैं अपराधियों को जवाब नहीं देने जा रहा हूं।’’

मंत्री बिंदू ने कोझिकोड में संवाददाताओं से कहा कि उनके पास विवादों पर बर्बाद करने के लिए समय नहीं है। राज्यपाल की आलोचना के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह कानूनी नहीं है, तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड