देश की खबरें | हवालात में व्यक्ति की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को केरल सरकार ने किया बर्खास्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने जून, 2019 में इडुक्की जिले के एक थाने में हवालात में हुई 49 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने का सोमवार को निर्णय लिया।

तिरुवनंपुरम, 15 फरवरी केरल सरकार ने जून, 2019 में इडुक्की जिले के एक थाने में हवालात में हुई 49 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने का सोमवार को निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने अपनी एक विशेष बैठक में न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के आधार यह निर्णय लिया। आयोग ने इस मामले की जांच की थी।

राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल ने न्यायमूर्ति नारायण कुरुप आयोग के निष्कर्षों एवं उसकी सिफारिशों को स्वीकार करने का फैसला किया। उनमें हवालात में हुई मौत के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की संस्तुति की गयी है।’’

आयोग ने जनवरी में 150 पन्नों की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी।

उल्लेखनीय है कि नेदुमकंडम में पुलिस ने 12 जून 2020 को के राजकुमार को वित्तीय धोखाधड़ी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और उसे 16 जून को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था।

लेकिन अगले चार दिनों तक उसका कथित रूप से उत्पीड़न किया गया जिसके बाद उसे पीरमाडे तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया और 21 जून को उसकी मौत हो गयी।

जनाक्रोश फैलने पर राज्य सरकार ने इसकी जांच के लिए आयोग नियुक्त किया।

इस मामले की जांच सीबीआई भी कर रही थी और उसने इस माह के प्रारंभ में नौ पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध कोच्चि में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट