देश की खबरें | केरल: स्कूल फिर से खोलने पर विचार कर रही सरकार, समिति के गठन का फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर चिंताओं के बावजूद स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने राज्य में वर्तमान परिस्थितियों के अध्ययन और इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है।

तिरुवनंतपुरम, दो सितंबर केरल सरकार कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर चिंताओं के बावजूद स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने राज्य में वर्तमान परिस्थितियों के अध्ययन और इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है।

सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य में कोविड स्थिति की निगरानी व मार्गदर्शन करने वाली उच्च स्तरीय समिति स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में अंतिम निर्णय लेगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''शिक्षा विभाग यह जानने के लिए एक उपयुक्त विशेषज्ञ समिति गठित करने पर विचार कर रहा है कि क्या राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए हालात ठीक हैं या नहीं।''

इसके अलावा विभाग एक परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा जिसमें बताया जाएगा कि शुरुआती चरण में कौन सी कक्षाएं फिर से खोली जा सकती हैं और कोरोना वायरस की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों रिपोर्ट मुख्यमंत्री और उच्च स्तरीय कोविड ​​समिति को सौंपी जाएंगी, जो स्कूलों को फिर से खोलने पर अंतिम निर्णय लेगी।

महामारी फैलने के बाद पिछले दो शैक्षणिक वर्षों से दक्षिणी राज्य में स्कूली छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\