देश की खबरें | केरल: तनूर से लापता छात्राएं महाराष्ट्र में मिलीं, एक युवक पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के तनूर से कुछ दिनों पहले लापता हुई दो स्कूली छात्राओं के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मलप्पुरम (केरल), आठ मार्च केरल के तनूर से कुछ दिनों पहले लापता हुई दो स्कूली छात्राओं के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तनूर से लापता दोनों छात्राएं बाद में महाराष्ट्र में मिली थीं।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एडवन्ना निवासी रहीम असलम को मुंबई से शनिवार सुबह यहां पहुंचने पर हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे उससे पूछताछ करेंगे और अगर वह मामले में संलिप्त पाया गया तो उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि लापता लड़कियां बृहस्पतिवार रात महाराष्ट्र के लोनावाला के पास मिली और वे फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में हैं। पुलिस ने कहा कि उनके दोपहर तक वापस आ जाने की उम्मीद है।
पुलिस ने बताया कि बयान दर्ज करने और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने सहित कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़कियों को उनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।
लड़कियों को वापस लाने के लिए केरल से शुक्रवार को पुलिस की एक टीम को महाराष्ट्र भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि लड़कियों को केरल पुलिस टीम को सौंप दिया गया है। टीम में महिला अधिकारी शामिल हैं और टीम सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तनूर के लिए रवाना हो गई हैं।
पुलिस ने बताया कि लड़कियों के महाराष्ट्र जाने के असल कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
टीवी चैनलों ने एक वीडियों प्रसारित किया है जिसमें पनवेल पहुंचने पर लड़कियों को एक ‘हेयर सैलून’ में जाते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस ने एक दिन पहले बताया था कि सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा की दोनों छात्राएं बुधवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)