देश की खबरें | केरल : उफनती नदी के बीच चट्टान पर फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पलक्कड़ जिले में उफनती चित्तूर नदी के बीच एक चट्टान पर फंसे एक बुजुर्ग और एक महिला सहित चार लोगों को अग्निशमन कर्मियों ने मंगलवार को एक अभियान के तहत सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पलक्कड़ (केरल), 16 जुलाई केरल के पलक्कड़ जिले में उफनती चित्तूर नदी के बीच एक चट्टान पर फंसे एक बुजुर्ग और एक महिला सहित चार लोगों को अग्निशमन कर्मियों ने मंगलवार को एक अभियान के तहत सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बाद मूलथारा नियामक क्षेत्र से पानी छोड़ा गया, जिस कारण चित्तूर नदी का जलस्तर बढ़ गया।
अधिकारियों ने बताया कि केरल के ऊर्जा मंत्री कृष्णनकुट्टी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की कमान संभाली।
उन्होंने बताया कि इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए एक अभियान शुरू किया, जिसके तहत वे सावधानीपूर्वक चट्टान तक पहुंचे और रस्सी को नदी के किनारे से जोड़ दिया गया।
टीवी समाचार चैनलों पर प्रसारित दृश्यों में चट्टान पर फंसे हुए चार लोगों को जीवन रक्षक जैकेट पहनाते हुए दिखाया गया और उसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें बहने से बचाने के लिए रस्सी की मदद से सुरक्षित किनारे पर पहुंचाया।
मंत्री कृष्णनकुट्टी ने अग्निशमन कर्मियों को उनके निडर और साहसी अभियान के लिए बधाई दी।
पलक्कड़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था। अलर्ट के तहत 11 सेंटीमीटर (सेमी) से 20 सेमी तक की भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी।
नौकरी की तलाश में यहां पहुंचे कर्नाटक के मैसूरु के रहने वाले ये चारों लोग हालांकि चेतावनी से अनजान थे। वे नदी में उतर गए और अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण फंस गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)