केरल: वीडी सतीशन के शपथग्रहण में पूर्व सीएम भी हुए शामिल

केरल में वीडी सतीशन के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राज्य के पूर्व सीएम पिनराई विजयन भी शामिल हुए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

केरल में वीडी सतीशन के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राज्य के पूर्व सीएम पिनराई विजयन भी शामिल हुए.- केरल में कांग्रेस के वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

जर्मनी में पुलिस ने बाड़े से भागे बाघ को गोली मारी, हुई मौत

जर्मन पुलिस ने देश के पूर्वी शहर लाइपजिग के पास एक निजी केंद्र से भागे एक बाघ को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने रविवार, 17 मई को यह जानकारी दी. इस घटना में 73 साल के एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है. पुलिस के मुताबिक यह व्यक्ति उस वक्त बाड़े में ही था जब बाघ वहां से भागा.

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "बाघ अपने बाड़े से बाहर निकल गया. इसके बाद वह पुलिसकर्मियों को एक बगीचे के पास मिला." लोगों को कोई नुकसान ना हो, इसलिए जानवर को मौके पर ही गोली मार दी गई. मौके पर एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भारी हथियार लिए हुए थे. प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन में लंबी बंदूकों का इस्तेमाल किया गया क्योंकि बाघ बड़े आकार का था. पुलिस ने किसी अन्य जानवर के ना भागने की पुष्टि की है. बाघ कैसे भागा, इस बात की जांच जारी है.

भारत में बाघ तो बढ़े लेकिन जंगलों में शिकार का संकट

जानकारी के मुताबिक, एक बाघ ट्रेनर ने श्कॉयडित्स के औद्योगिक इलाके में आठ बाघ रखे हैं. इस केंद्र के मालिक ने अभी तक न्यूज एजेंसी डीपीए के टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रेनर को पहले भी बाघों को रखने के उनके तरीके को लेकर बार-बार आरोपों का सामना करना पड़ा है.

भारतीय रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

भारतीय रुपये में गिरावट लगातार जारी है. सोमवार, 18 मई को भारतीय रुपया करीब 0.3 फीसदी गिरकर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. सोमवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 96.22 रुपये तक पहुंच गई. इससे पहले रुपये का सबसे निचला स्तर 96.13 रुपये था. पिछले पांच सत्रों से लगातार रुपये में गिरावट दर्ज की जा रही है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, साल 2026 में भारतीय रुपया एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है. ईरान युद्ध ने इस गिरावट में बड़ी भूमिका निभाई है. रिपोर्टों के मुताबिक, संघर्ष की शुरुआत के बाद से रुपया पांच फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है. इसकी एक वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिसकी वजह से देश का आयात खर्च बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आयात पर नियंत्रण के लिए विदेशी मुद्रा पर कम खर्च करने की अपील की है. इसमें सोने की खरीद कम करना और एक वर्ष तक विदेशी यात्राओं में कमी जैसे उपाय शामिल हैं. इसके बावजूद रुपये पर दबाव लगातार बना हुआ है. रुपये की गिरावट ने भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को भी प्रभावित किया है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के अनुसार, डॉलर में जीडीपी की गणना होने के कारण भारत अब ब्रिटेन से पीछे छठे स्थान पर पहुंच गया है.

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, "वक्त बीत रहा है"

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर तबाही की धमकी दी है. वे युद्ध खत्म करने के समझौते पर राजी होने के लिए ईरान पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, "ईरान के लिए, घड़ी टिक-टिक कर रही है और बेहतर होगा कि वे जल्द आगे बढ़ें, बहुत तेजी से, वरना उनका कुछ भी बाकी नहीं बचेगा."

अप्रैल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच एक युद्धविराम पर सहमति बनी थी, जिसे ट्रंप ने हाल ही में बढ़ा दिया था. हालांकि ईरान के साथ फिलहाल कोई स्थायी समझौता नहीं हो पाया है.

इससे पहले भी ट्रंप ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया है. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने ईरान को चेतावनी दी थी कि उसकी "पूरी सभ्यता" खत्म हो जाएगी. साथ ही, उन्होंने ईरान को अमेरिकी शर्तें मानने पर मजबूर करने के लिए जानबूझकर नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी थी.

केरलम: वीडी सतीशन के शपथग्रहण में पूर्व सीएम भी हुए शामिल

केरलम में सोमवार, 18 मई को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके अलावा 20 सदस्यों वाली कैबिनेट को भी शपथ दिलाई गई. इस शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेताओं के अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केरलम बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी शामिल हुए.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी शपथग्रहण समारोह में मौजूद रहे. उनके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी समारोह में शामिल हुए.

केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है. यूडीएफ ने 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें से 63 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं. पार्टी ने लंबे विचार-विर्मश के बाद सीएम पद के लिए वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की. उनके अलावा, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम भी सीएम पद की दौड़ में शामिल था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट