खेल की खबरें | ओडिशा के खिलाफ केरल की नजरें सत्र की दूसरी जीत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केरल ब्लास्टर्स की टीम गुरुवार को यहां जब इंडियन सुपर लीग मुकाबले में अंक तालिका में अपने से नीचे स्थान पर काबिज ओडिशा एफसी का सामना करेगी तो उसकी कोशिश सातवें सत्र में दूसरी जीत दर्ज करने की होगी।

बम्बोलिम, छह जनवरी केरल ब्लास्टर्स की टीम गुरुवार को यहां जब इंडियन सुपर लीग मुकाबले में अंक तालिका में अपने से नीचे स्थान पर काबिज ओडिशा एफसी का सामना करेगी तो उसकी कोशिश सातवें सत्र में दूसरी जीत दर्ज करने की होगी।

ओडिश ने भी अभी जीत का खाता नहीं खोला है और ऐसे में केरल के पास तीन अंक हासिल करने का शानदार मौका होगा। केरल ब्लास्टर्स आठ मैचों में छह अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है जबकि ओडिशा एफसी इतने ही मैचों में सिर्फ दो अंकों के साथ आखिरी (11वें) स्थान पर है।

केरल के कोच किबु विचुना को यह पता लगाना होगा कि उनकी टीम अधिक गोल कैसे कर सकती है। टीम सबसे कम गोल करने के मामले में नीचे से दूसरे पायदान पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अच्छी बात यह है कि हम मौके बना रहे हैं और बुरी बात यह है हम गोल नहीं कर पा रहे। हम इसमें सुधार करने की कोशिश कर रहे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर मैच अलग होता है। हम ओडिशा का सम्मान करते है। उन्हें पिछले मैच में ईस्ट बंगाल के खिलाफ हारना नहीं चाहिये था। उनके पास अच्छे खिलाड़ी है।’’

ओडिशा के कोच स्टुअर्ट बैक्सटर ने विकुना के आकलन से सहमति व्यक्त की कि हाल के परिणाम टीम के प्रदर्शन को बयां नहीं करते है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे पास सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि अधिकांश मैचों में अच्छा खेलने के बावजूद हम इसे परिणामों में नहीं बदल पाए हैं। इससे हमारा आत्मविश्वास डगमगा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू