देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री ने ‘पीएसएलवी सी-53’ के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बृहस्पतिवार को पीएसएलवी सी-53 से तीन विदेशी उपग्रहों को प्रक्षेपण स्थल से सटीक तरीके से कक्षा में स्थापित करने को लेकर इसरो को बधाई दी।

तिरुवनंतपुरम, 30 जून केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बृहस्पतिवार को पीएसएलवी सी-53 से तीन विदेशी उपग्रहों को प्रक्षेपण स्थल से सटीक तरीके से कक्षा में स्थापित करने को लेकर इसरो को बधाई दी।

विजयन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पीएसएलवी सी-53 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई। पीएसएलवी का यह 55वां मिशन भारत का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग को मजबूती देने का एक और उदाहरण है। इस तरह की और पहल को लेकर आशान्वित हैं।’’

इसरो ने एक सप्ताह के भीतर अपने दूसरे सफल मिशन में पीएसएलवी सी-53 से तीन विदेशी उपग्रहों को बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के प्रक्षेपण स्थल से सटीक तरीके से कक्षा में स्थापित किया। इस मिशन के साथ पीएसएलवी सी-53 ने एक प्रामाणिक रॉकेट होने की साख को कायम रखा है।

पीएसएलवी सी-53 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की व्यावसायिक शाखा ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ (एनएसआईएल) का दूसरा विशेष वाणिज्यिक मिशन है।

उसने 23 जून को संचार उपग्रह जीसैट-24 का फ्रेंच गुयाना (दक्षिण अमेरिका) के कोउरू से सफल प्रक्षेपण किया था।

बृहस्पतिवार को चार स्तर वाले 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी-सी53 ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉंच पैड से उड़ान भरी और सिंगापुर के तीन उपग्रहों- डीएस-ईओ, न्यूएसएआर और स्कूब-1 को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इस बात की पुष्टि की कि मिशन ने अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि रॉकेट ने तीन उपग्रहों को सटीकता से कक्षा में स्थापित किया। उन्होंने एनएसआईएल को इसी महीने एक और बड़े मिशन को पूरा करने पर बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू