देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री ने ‘नव केरल सदास’ के बहिष्कार के लिए कांग्रेस पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य सरकार के ‘नव केरल सदास’ कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए शुक्रवार को विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा।

कोझिकोड (केरल), 24 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य सरकार के ‘नव केरल सदास’ कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए शुक्रवार को विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा।

विजयन ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व अपनी ही पार्टी के सदस्यों को इस बारे में समझाने में विफल रहा है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने सरकार के कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये आवंटित करने पर परावूर नगरपालिका के अध्यक्ष को धमकी दी थी।

विजयन ने कहा कि नगरपालिका के खिलाफ विपक्ष के नेता की कार्रवाई स्थानीय निकायों पर नियंत्रण करने का प्रयास है और इससे उनके स्वतंत्र कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई।

उन्होंने ‘नव केरल सदास’ कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में

दावा किया कि यह जनता तक पहुंच बनाने संबंधी सरकारी कार्यक्रम के वास्ते धन आवंटित करने के लिए लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नगरपालिका परिषद का सर्वसम्मत निर्णय था।

विजयन ने दावा किया कि ‘नव केरल सदास’ को कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस कार्यक्रम के बहिष्कार के फैसले को उनके स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी स्वीकार नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू