खेल की खबरें | सचिन बेबी के नाबाद शतक से केरल ने की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी बल्लेबाज सचिन बेबी (नाबाद 133) के नौवें प्रथम श्रेणी शतक से मेजबान केरल ने खराब शुरुआत से उबरते हुए मंगलवार को यहां सेना के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन छह विकेट पर 254 रन बनाए।

थुम्बा (तिरूवनंतपुरम), 10 जनवरी अनुभवी बल्लेबाज सचिन बेबी (नाबाद 133) के नौवें प्रथम श्रेणी शतक से मेजबान केरल ने खराब शुरुआत से उबरते हुए मंगलवार को यहां सेना के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन छह विकेट पर 254 रन बनाए।

सचिन उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे जब केरल की टीम नौवें ओवर में 19 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

सचिन ने सलमान निजार (42) और अक्षय चंद्रन (32) के साथ उपयोगी साझेदारियां की।

दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान सिजोमोन जोसेफ 29 रन बनाकर सचिन का साथ निभा रहे थे। सचिन ने अब तक 235 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके जड़े हैं।

सेना की ओर से पूनम पूनिया और दिवेश पठानिया ने दो-दो विकेट चटकाए।

जमशेदपुर में झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच मैच के पहले दिन 18 विकेट गिरे। रवि किरण (42 रन पर पांच विकेट), पंकज कुमार राव (27 रन पर तीन विकेट) और वासुदेव बारेथ (27 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने झारखंड की टीम 103 रन पर सिमट गई।

छत्तीसगढ़ ने भी हालांकि अविनाश धालीवाल के नाबाद 46 रन के बावजूद 95 रन तक आठ विकेट गंवा दिए है।

अलूर में कर्नाटक ने राजस्थान को 129 रन पर ढेर करने के बाद दो विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। कर्नाटक की ओर से वासुकी कौशिक और विजय कुमार विशाक ने चार-चार विकेट चटकाए।

पोरवोरिम ने पुडुचेरी ने गोवा को 223 रन पर समेटने के बाद बिना विकेट खोए 17 रन बना लिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड