देश की खबरें | केजरीवाल बुधवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की पहली चुनाव संबंधी 'गारंटी' की घोषणा करेंगे। आप के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 19 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की पहली चुनाव संबंधी 'गारंटी' की घोषणा करेंगे। आप के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोराठिया के मुताबिक आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल बुधवार शाम को सूरत पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार को गुजरात चुनाव के लिए 'पहली गारंटी' की घोषणा करेंगे।

मनोज सोरथिया ने संवाददाताओं से कहा, ''21 जुलाई को अरविंद केजरीवाल गुजरात की जनता को अपनी पहली चुनावी गारंटी देंगे। इसके साथ ही वह गुजरात में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।''

इस महीने केजरीवाल का यह दूसरा गुजरात दौरा होगा।

इससे पहले केजरीवाल ने तीन जुलाई को अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित किया था और लोगों से मुफ्त बिजली के मुद्दे पर चर्चा की थी।

गौरतलब है कि गुजरात में इस वर्ष के अंत में चुनाव होने वाले हैं। राज्य में भाजपा लगातार पिछले 27 वर्षों से सत्ता पर काबिज है।

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में मुफ्त बिजली को एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। आप खुद को गुजरात में सत्ता का प्रबल दावेदार बता रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट