मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में आज एक और चुनाव पूर्व ‘गारंटी’ की घोषणा करेंगे

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के आक्रामक अभियान को जारी रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देवभूमि द्वारका जिले में आज यानी शुक्रवार को मतदाताओं के लिए एक और ‘‘गारंटी’’ की घोषणा करेंगे.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 2 सितंबर : गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के आक्रामक अभियान को जारी रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देवभूमि द्वारका जिले में आज यानी शुक्रवार को मतदाताओं के लिए एक और ‘‘गारंटी’’ की घोषणा करेंगे. केजरीवाल गुजरात के लिए अब तक कई "गारंटी" की घोषणा कर चुके हैं जिनमें प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 3,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता, 10 लाख सरकारी नौकरियां, सभी को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा तथा महिलाओं के लिए 1,000 रुपये का भत्ता शामिल है.

‘आप’ ने एक बयान में कहा कि आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर केजरीवाल द्वारका शहर में ‘‘एक बड़ी चुनाव पूर्व गारंटी’’ की घोषणा करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित राज्य में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं. यह भी पढ़ें : गणेश उत्सव के बीच अमित शाह का मुंबई दौरा, बीएमसी चुनाव की बनाएंगे रणनीति!

केजरीवाल द्वारका शहर में एक सभा को संबोधित कर अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे. सभा को संबोधित करने के बाद केजरीवाल शाम को द्वारका शहर के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. शनिवार को वह सरपंचों की बैठक में शामिल होने सुरेंद्रनगर कस्बे में होंगे. पिछले कुछ महीनों में केजरीवाल कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट