देश की खबरें | केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला मजबूरी में लिया: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना 'मर्यादा' का पालन नहीं, बल्कि 'मजबूरी' में लिया गया फैसला।

नयी दिल्ली, 16 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना 'मर्यादा' का पालन नहीं, बल्कि 'मजबूरी' में लिया गया फैसला।

सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल के शासन में दिल्ली सरकार का कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं है।

आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के दो दिन बाद रविवार को केजरीवाल ने कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में समय पूर्व चुनाव कराने की मांग करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सचदेवा ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा देना मर्यादा का पालन नहीं, बल्कि एक मजबूरी है। उच्चतम न्यायालय ने साफ कह दिया है कि वह अपने दफ्तर नहीं जा सकते, किसी फाइल पर दस्तखत नहीं कर सकते, तो फिर केजरीवाल के पास क्या विकल्प था?’’

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने इस मजबूरी को गरिमा के रूप में पेश करने की कोशिश की है और दिल्ली की जनता इसे समझती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘‘मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वह जनता के बीच जाएंगे। मैं केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वह मेरे साथ उन घरों में चले जहां परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है। क्या केजरीवाल में उन लोगों के घर जाने की हिम्मत है, जिनकी भ्रष्टाचार के कारण मौत हो गई, नालों की सफाई नहीं होने और जलभराव के कारण जिन लोगों ने जान गंवाई?’’

सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग समेत ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां पिछले 10 वर्षों के दौरान भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो।

उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘अदालत ने आपको आपकी चोरी के कारण जेल भेजा और आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा। जहां तक ​​चुनाव का सवाल है, नवंबर तक इंतजार मत कीजिए, अक्टूबर में चुनाव कराइए। भाजपा तैयार है और दिल्ली की जनता भी तैयार है और वो जल्द से जल्द भ्रष्ट मुख्यमंत्री से छुटकारा पाना चाहती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी