देश की खबरें | केजरीवाल ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिजन से कहा; मैं आपके बेटे की तरह, बेझिझक संपर्क करें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी बस्ती में रहने वाले 24 वर्षीय एक व्यक्ति के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की, जिसकी हाल में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। केजरीवाल ने उन्हें मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि वह भी उनके 'बेटे' हैं और उनसे संपर्क करने के लिये उन्हें संकोच करने की आवश्यकता नहीं है।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी बस्ती में रहने वाले 24 वर्षीय एक व्यक्ति के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की, जिसकी हाल में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। केजरीवाल ने उन्हें मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि वह भी उनके 'बेटे' हैं और उनसे संपर्क करने के लिये उन्हें संकोच करने की आवश्यकता नहीं है।

सात नवंबर को विप्लक अपनी मां और भाई-बहनों के साथ देवी काली की पूजा करने के बाद घर वापस जा रहा था, तभी एक ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे वह और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक दिन बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर में विप्लक की मौत हो गई।

केजरीवाल ने परिवार वालों से लंबी बात की और हादसे की पूरी जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि तीन और लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

केजरीवाल ने कहा, ''दुर्घटना और विप्लक की मौत के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। एक युवक की मौत अफसोस की बात है। मैं आपसे (परिवार के सदस्यों से) आग्रह करता हूं कि अगर आपको अभी या भविष्य में किसी भी मदद की आवश्यकता हो तो बिना किसी झिझक के मुझसे संपर्क करें। मैं भी आपके बेटे, आपके भाई की तरह हूं, मैं मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा। आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।”

विप्लक परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में उसकी मां, एक विवाहित बहन और एक छोटा भाई है, जो फिलहाल बेरोजगार है। केजरीवाल ने विप्लक के भाई से कहा कि परिवार की जिम्मेदारी अब उन पर है, उन्हें अपनी मां की अच्छी तरह से देखभाल करनी है। विप्लक के पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था।

परिवार पूर्वी किदवई नगर इलाके में बंगाली कैंप स्लम में रहता है और हर साल दीपावली के बाद देवी काली की पूजा करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\