देश की खबरें | केजरीवाल ने दिल्ली वालों को प्रशिक्षित शिक्षकों से योग सिखाने के कार्यक्रम की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम की शुरुआत की जिसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को प्रशिक्षित शिक्षकों के दिशानिर्देश में योग करने में मदद करना है।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम की शुरुआत की जिसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को प्रशिक्षित शिक्षकों के दिशानिर्देश में योग करने में मदद करना है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मोबाइल फोन नंबर जारी किए जिनपर लोग मिस कॉल देकर प्रशिक्षित योग शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर ‘दिल्ली की योगशाला’ के नाम से वेबसाइट भी लांच की गई।

दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेस एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू)में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, ‘‘25 लोगों का समूह इस नंबर पर मिस कॉल कर सकता है और दिल्ली सरकार उन्हें शिक्षक उपलबध कराएगी। उन्हें योग करने के लिए केवल स्थान चिह्नित करना होगा जैसे पार्क या सामुदायिक सभागार।’’

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने बताया कि ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम जनवरी में डीपीएसआरयू की ओर से प्रशिक्षित 400 शिक्षकों के साथ शुरू होगी और उम्मीद की जा रही है कि कम से कम 20 हजार लोग उनके मार्गदर्शन में योग की शुरुआत करेंगे।’’

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने शहर के निवासियों के लिए मुफ्त में योग की कक्षाएं चलाने की योजना इस साल के शुरू में बनाई थी और वर्ष 2021-22 के बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि उनकी सरकार की मुफ्त पानी, बिजली और मोहल्ला क्लीनिक जैसे पहलों की तरह ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम को भी अन्य राज्य अपनाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\