देश की खबरें | मालीवाल मामले में अपने सहायक का इस्तीफा लें केजरीवाल या खुद पद छोड़ दें: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी मामले में बुधवार को दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और मांग की कि या तो वह अपने सहायक बिभव कुमार का इस्तीफा लें या फिर वह खुद मुख्यमंत्री पद छोड़ दें।

नयी दिल्ली, 15 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी मामले में बुधवार को दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और मांग की कि या तो वह अपने सहायक बिभव कुमार का इस्तीफा लें या फिर वह खुद मुख्यमंत्री पद छोड़ दें।

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मालीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और केजरीवाल से सवाल किया कि क्या उन्हें ‘किसी तरह का समझौता’ करने के लिए धमकाया या दबाव डाला जा रहा है।

उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी निशाना साधा और कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुप्रीमो ममता बनर्जी की कथित चुप्पी पर सवाल उठाया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंची और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर केजरीवाल के एक निजी सहायक ने उनसे ‘मारपीट’ की। पुलिस को अभी तक इस घटना को लेकर कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

कथित घटना पर इल्मी ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनकी पिटाई की गई थी... मैं (आम आदमी पार्टी में) सभी को अच्छी तरह जानती हूं। यह असंभव है कि केजरीवाल का दाहिना हाथ (बिभव कुमार) केजरीवाल के आदेश के बिना ऐसा करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में बहुत गंभीर है। अरविंद केजरीवाल को इस पर सफाई देनी चाहिए और अगर वह बिभव को इस्तीफा देने के लिए नहीं कह सकते हैं तो स्वयं इस्तीफा दे दें।’’

उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जरा सोचिए कि ‘सीएम साहब के शीश महल’ में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुरक्षित नहीं हैं तो दिल्ली की महिलाएं इस ‘निकम्मी सरकार’ से क्या उम्मीद रख सकती हैं?

भाजपा के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की जांच की मांग करते हुए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के पास प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कथित घटना पर केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक महिला के सम्मान का मामला है जो दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख रह चुकी हैं। हम यहां उनका समर्थन करने के लिए हैं। आप नेता संजय सिंह ने इस घटना को स्वीकार किया है। केजरीवाल इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज करा रहे हैं?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\