देश की खबरें | कु्रुक्षेत्र में केजरीवाल ने कहा- भगवान कृष्ण हमारे साथ हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के साथ ‘धर्म’ है और लोगों से यह तय करने को कहा कि वे ‘धर्म’ के साथ हैं या ‘अधर्म’ के साथ।

चंडीगढ़, 10 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के साथ ‘धर्म’ है और लोगों से यह तय करने को कहा कि वे ‘धर्म’ के साथ हैं या ‘अधर्म’ के साथ।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से इस सीट से आप के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को वोट देने का आग्रह किया।

आप और कांग्रेस गठजोड़ के तहत हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। समझौते के तहत, आप राज्य की कुल 10 संसदीय सीट में से एकमात्र कुरुक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ेगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने ‘महाभारत’ का जिक्र किया और कहा कि कुरुक्षेत्र एक पवित्र भूमि है जहां धर्मयुद्ध लड़ा गया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मौजूद आप संयोजक केजरीवाल ने कहा ‘कौरवों के पास सब कुछ होने के बावजूद’ पांडवों की जीत हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पांडवों के पास क्या था? भगवान श्री कृष्ण उनके साथ थे।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज हमारे पास क्या है। हम बहुत छोटे हैं। भगवान श्री कृष्ण हमारे साथ हैं।’’

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘उनके पास सब कुछ है। उनके पास सभी शक्तियां हैं। उनके पास आईबी, सीबीआई, ईडी है।’’

केजरीवाल ने उपस्थित लोगों से कहा, ‘‘हमारा धर्म हमारे साथ है। यह धर्म और अधर्म की लड़ाई है और आपको यह तय करना होगा कि आप धर्म के साथ हैं या अधर्म के साथ।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा दावा कर रही है कि वह लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे खुलेआम कह रहे हैं कि उन्हें आपके वोट की जरूरत नहीं है।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली से हाथ जोड़कर आपसे वोट मांगने आया हूं। सुशील गुप्ता जी आपका वोट मांगने के लिए घर-घर जा रहे हैं। हमें चुनाव जीतने के लिए आपके वोट की जरूरत है। उन्हें (भाजपा को) आपके वोट की जरूरत नहीं है।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में दो तरह के लोग हैं। उन्होंने कहा कि एक देशभक्त हैं और दूसरा अंधभक्त हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जो देशभक्त हैं वे मेरे साथ आएं...हमें अंधभक्त की जरूरत नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\