मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 800 करोड़ रुपये के स्रोत पर सवाल किया जिनकी ‘पेशकश’ भाजपा ने आप के 40 विधायकों को की है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को उन 800 करोड़ रुपये के स्रोत पर सवाल उठाया जिनकी कथित रूप से पेशकश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आम आदमी पार्टी (आप) के 40 विधायकों को पाला बदलने के लिए की गई है.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 25 अगस्त : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को उन 800 करोड़ रुपये के स्रोत पर सवाल उठाया जिनकी कथित रूप से पेशकश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आम आदमी पार्टी (आप) के 40 विधायकों को पाला बदलने के लिए की गई है. अपने आवास पर ‘आप’ के विधायकों की बैठक के बाद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ की विफलता की प्रार्थना करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट गए.

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, “ सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने मेरे उपमुख्यमंत्री के घर के गद्दों और दीवारों तक की तलाशी ली लेकिन एक रुपया भी ऐसा नहीं मिला जिसका हिसाब न हो.” उन्होंने दावा किया, “ सीबीआई के छापे के एक दिन बाद, भाजपा ने सिसोदिया से संपर्क किया और उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की और उनसे केजरीवाल को धोखा देने को कहा.” यह भी पढ़ें : ‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी’ ने लिया बड़ा फैसला, कहा- गड़बड़ी वाली सभी भर्ती परीक्षाएं होंगी रद्द

‘आप’ प्रमुख ने कहा, “भाग्यवान हूं कि मेरे पास मनीष सिसोदिया हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है. ” उन्होंने कहा कि लोगों ने दिल्ली में एक "कट्टर ईमानदार" सरकार चुनी है, जो उनके साथ विश्वासघात नहीं करेगी. आप ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उसके दिल्ली के 40 विधायकों को भाजपा ने निशाना बनाया है और उन्हें पाला बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है जबकि सभी 62 विधायक पार्टी के साथ हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\