देश की खबरें | केजरीवाल ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, हनुमान मंदिर में दर्शन किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक राउज एवेन्यू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

राजघाट पर केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता थे, जिनमें दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत, आतिशी और सौरभ भारद्वाज, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक समेत अन्य नेता शामिल थे। मुख्यमंत्री अपराह्न करीब तीन बजे राजघाट पहुंचे।

केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। यह अवधि एक जून को समाप्त हो गई।

भाजपा की दिल्ली इकाई ने केजरीवाल के खिलाफ राजघाट के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इससे पहले दिन में केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। माननीय उच्चतम न्यायालय का बहुत-बहुत आभार।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज तिहाड़ जाकर आत्मसमर्पण करूंगा। दोपहर तीन बजे घर से निकलूंगा। पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगा। वहां से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा। वहां से पार्टी दफ्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मिलूंगा। वहां से फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सब लोग अपना ख्याल रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे, तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। जय हिंद।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\